Wednesday, January 16, 2013

हमारे पास एक प्यारी बिटिया है


चेष्टा ये 

दोस्तों हम इस दुनिया का सबसे भाग्यवान माता-पिता हैं, क्योंकि हमारे पास एक प्यारी बिटिया है। 
********************
2 दिसम्बर 2011 को इस बिटिया ने हमारे जीवन में आकर जीवन को एक आकार दिया है। पापा और ममा का नाद हमें स्वर्गिक आनन्द देता है। इसकी शैतानी, तुतलाना और रूठना हमारे जीवन का एक पर्याय बन गया है। मैंने भगवान् से सिर्फ एक संतान की कामना की थी और मन्नत माँगी थी कि सिर्फ बिटिया ही हो। उसने मेरी मुराद पूरी की है। आज ये एक साल से कुछ बड़ी है लेकिन इन एक चंद दिनों के साथ ने जीवन को एक बड़ा उद्देश्य दे दिया है। क्या एक बेटा नहीं चाहिए? बिल्कुल नहीं। इसे मैं बेटा नहीं बेटी ही बनाउंगा एक स्नेह और प्यार की प्रतिमूर्ति देखनी है इस नन्हीं में। अगर, आप भी इस नन्हीं को अपनी शुभकामनाएं देना चाहें तो स्वागत है दोस्तों। चेष्टा हमारा जीवन और जीवन का विश्वास है। आपको लगातार इस नन्हीं की शैतानियों से रूबरू करवाते रहेंगें।

No comments:

Post a Comment